बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
15-May-2025 10:46 AM
By First Bihar
Rahul Gandhi in darbhanga : राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं, जहां उनका मुख्य उद्देश्य “शिक्षा न्याय संवाद” कार्यक्रम आयोजित करना है।ऐसा माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी सीधे छात्रों से मिलेंगे और शिक्षा से जुड़ी उनकी समस्याओं को सुनेंगे। यह पहल खास तौर पर युवाओं के अधिकारों की रक्षा और बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।
वहीँ दरभंगा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों का भारी हंगामा शुरू हो गया है। यह विवाद उस समय भड़का जब जिला प्रशासन ने आंबेडकर छात्रावास में राहुल गांधी के छात्र न्याय संवाद कार्यक्रम को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी। उधर राहुल गांधी के आने से पहले ही कांग्रेस के सीनियर नेता शकील खान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कार्यक्रम अंबेडकर छात्रावास में ही होगा।
कार्यक्रम की अनुमति न मिलने के विरोध में छात्रावास परिसर में जमकर प्रदर्शन हुआ और कई छात्र-कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है, जो स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है।
बता दे कि जिला प्रशासन ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को टाउन हॉल में आयोजित करने की अनुमति दी है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्र इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं और अपने कार्यक्रम को आंबेडकर छात्रावास में ही कराने पर अड़े हुए हैं। हंगामा बढ़ने के कारण आसपास की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।