ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Home / politics / अग्निवीरों को बिहार पुलिस में मिले प्राथमिकता, सुशील मोदी ने नीतीश सरकार से...

अग्निवीरों को बिहार पुलिस में मिले प्राथमिकता, सुशील मोदी ने नीतीश सरकार से की मांग

16-Jun-2022 08:32 PM

PATNA: अग्निपथ स्कीम के खिलाफ बिहार से शुरू हुआ आंदोलन आज कई राज्यों में फैल गया। बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में भी केंद्र सरकार की इस योजना के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन हुआ। बिहार में कई ट्रेनों की बोगियों में आग लगा दी गयी। वही रेलवे ट्रैक को जाम कर परिचालन भी बाधित कर दिया गया। वही सड़क पर आगजनी कर रोड को जाम कर दिया गया। इसे लेकर आज कई जगहों पर बवाल देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों के इस उग्र प्रदर्शन को देखते हुए बीजेपी नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार को पुलिस बल की नियुक्ति में अग्निवीरों को प्राथमिकता देने की मांग की है।


BJP के वरीय नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह घोषणा की है कि केंद्रीय सुरक्षा बलों की नियुक्ति में अग्निवीरों को प्राथमिकता दी जाएगी। अनेक राज्य सरकारों ने भी ऐलान किया है कि राज्य में होने वाले पुलिस भर्ती में भी अग्निवीरों को प्राथमिकता दी जाएगी। मैं बिहार सरकार से भी अपील करूंगा की बिहार सरकार में पुलिस बल की नियुक्ति में अग्निवीरों को प्राथमिकता दी जाए। अन्य राज्यों की तरह बिहार सरकार को भी यह पहल करनी चाहिए। 


वही छपरा के बीजेपी विधायक डॉ. सीएन गुप्ता के घर पर हुए हमले, वारसलीगंज की विधायक अरुणा देवी की गाड़ी को निशाना बनाए जाने, नवादा और मधुबनी स्थित बीजेपी कार्यालय में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं की उन्होंने कड़ी निंदा की। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं की आड़ में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।