ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / politics / अभूतपूर्व नजारा: विधानसभा में BJP विधायक पूछ रहे थे हमारे अध्यक्ष कहां हैं?...

अभूतपूर्व नजारा: विधानसभा में BJP विधायक पूछ रहे थे हमारे अध्यक्ष कहां हैं? विपक्ष वेल में तो JDU मेज थपथपाने में लगा था

15-Mar-2022 05:25 PM

PATNA: बिहार विधानसभा में सोमवार के काले दिन के बाद मंगलवार को अभूतपूर्व नजारा दिखा। भरे सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आपा खोने से आहत विधानसभा अध्यक्ष सदन में ही नहीं आये। विपक्ष हंगामा करने में लगा था। हद तो तब हुई जब बीजेपी के विधायक सदन में खड़े होकर पूछने लगे कि हमारे अध्यक्ष कहां हैं? इस बीच सरकार ने ताबड़तोड़ काम निकलवाया और जेडीयू विधायक खुश होकर मेज थपथपाते रहे। 


ये अभूतपूर्व नजारा है

बिहार विधानसभा में सोमवार को नीतीश कुमार ने भरे सदन में अध्यक्ष को ही औकात बता दी थी. इसके बाद आहत मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सदन में ही नहीं आये। उनकी गैरहाजिरी में पीठासीन सदस्य प्रेम कुमार ने सदन की कार्यवाही शुरू करायी। सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। वे कह रहे थे कि नीतीश कुमार ने संसदीय मर्यादा और आचरण को रौंद दिया है। लिहाजा वे सदन में माफी मांगे और उनके खिलाफ कार्रवाई हो। 


सदन में जेडीयू की हैरान कर देने वाली सफाई

हंगामे के बीच ही जेडीयू के विजय कुमार चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर सफाई देने के लिए उठ खड़े हुए। विजय चौधरी का बयान हैरान कर देने वाला था. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो हाथ जोड़ कर विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह कर रहे थे कि संवैधानिक व्यवस्था का पालन किया जाये. विजय चौधरी संसदीय कार्य मंत्री हैं. नीतीश कुमार के सदन में जिस तेवर का वीडियो पूरे देश में वायरल है वे उसे ही झुठलाने में लगे थे. ऐसे में सदन में फिर से हंगामा खडा हो गया. भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 2 बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी गयी. दिन के दो बजे भी कार्यवाही शुरू हुई तो सरकार ने ग्रामीण कार्य विभाग के बजट पर चर्चा का प्रस्ताव पेश कर दिया. विपक्षी विधायक वेल में आये तो कार्यवाही 4 बजकर 50 मिनट तक स्थगित कर दी गयी।


बीजेपी विधायकों ने पूछा-अध्यक्ष कहां हैं

सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग का बजट पारित करने के लिए विधानसभा की कार्यवाही फिर से 4 बजकर 50 मिनट पर शुरू की गयी. फिर से आसन पर पीठासीन सदस्य प्रेम कुमार आये. विपक्षी विधायक वेल में आ गये. लेकिन सबसे दिलचस्प नजारा तब दिखा जब बीजेपी के कई विधायक वेल में आ गये. वे आसन पर बैठे प्रेम कुमार से पूछने लगे के विधानसभा अध्यक्ष कहां हैं. सदन में भारी अफरातफरी का माहौल था औऱ सरकार के मंत्री श्रवण कुमार अपने ग्रामीण कार्य विभाग का बजट पास कराने में लगे थे. सदन में हंगामे के बीच बीजेपी के विधायक पूछ रहे थे कि अध्यक्ष कहां है और जेडीयू के विधायक मेज थपथपा रहे थे. मैसेज ये निकल कर आ रहा था कि अध्यक्ष के नहीं आने पर वे खुशी मना रहे हों. 


हंगामे के बीच ही मंत्री श्रवण कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग के बजट पर भाषण पढ़ा. उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफों के पुल बांधे. कहा कि केंद्र सरकार सबसे ज्यादा मदद बिहार को दे रही है. ये डबल इंजन की सरकार है. इसी बीच विपक्षी विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया. सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग का बजट पारित करा लिया.