घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
23-Dec-2022 12:13 PM
PATNA : आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीक़ी के एक बयान ने सियासी घमासान मचा दिया है। इसको लेकर अब बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने सिद्दीक़ी पर ज़ोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अब्दुल बारी सिद्दीकी जैसे लोग समाज में द्वेष फैलाने का काम करते हैं एक तरफ तो वह अपने बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विदेशों में भेजते हैं वहीं, देश के दबे कुचले लोगों को गुमराह करने का काम करते हैं।
नितिन नवीन ने कहा कि देश की 132 करोड़ देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित और सुखमय जीवन जी रहे हैं। वहीं, आरजेडी समेत महागठबंधन के लोग देश को अस्थिर करने में लगे हैं। दरअसल, आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्धकी ने एक उर्दू अखबार के कार्यक्रम में कहा था कि देश की वर्तमान स्थिति के कारण वह अपने बच्चों को विदेशों में ही रहने और वहां की नागरिकता प्राप्त करने की कही है जिसके बाद महागठबंधन के तमाम दल अब्दुल बारी सिद्दीकी के इस बयान के पक्ष में उतर गए।
आपको बता दें कि अब्दुल बारी सिद्दीकी का बेटा हवार्ड में पड़ता है। वहीं, बेटी लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पास आउट है। सिद्दीकी ने अपने बच्चों को कहा है कि वह विदेश में ही रोजगार की तलाश करें और वहां की नागरिकता प्राप्त कर लें।