ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Home / politics / कॉलेजों में पढ़ रहे इंटर के छात्र-छात्राओं को वापस स्कूल में नहीं भेजा...

कॉलेजों में पढ़ रहे इंटर के छात्र-छात्राओं को वापस स्कूल में नहीं भेजा जायेगा: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया बड़ा एलान

21-Mar-2024 05:22 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के नये फरमान के बाद आंदोलन पर उतरे छात्र-छात्राओं को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा आश्वासन दिया है. सम्राट चौधरी ने कहा है कि इंटर के जो छात्र-छात्रायें अभी कॉलेज में पढ़ रहे हैं उन्हें वापस स्कूल में नहीं भेजा जायेगा. बड़ी संख्या में छात्राओं ने आज सम्राट चौधरी का घेराव कर दिया था. उसके बाद डिप्टी सीएम ने ये एलान किया. 


दरअसल पटना के वीरचंद पटेल पथ पर आज सुबह से ही छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन चल रहा था. इसी सड़क पर बीजेपी के साथ साथ जेडीयू और आरजेडी का कार्यालय है. छात्रायें वहां धरना पर बैठ गयी थीं. इसके कारण ट्रैफिक जाम लग गया था. प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं की पुलिस से झड़प भी हुई. छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठी चलाई है. 


इसी दौरान बीजेपी ऑफिस पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का छात्राओं ने घेराव कर दिया. छात्राओं की बात सुनने के बाद सम्राट चौधरी ने एलान किया कि इंटर के जो छात्र-छात्रा अभी कॉलेज में पढ़ रहे हैं, उन्हें वापस स्कूल में नहीं भेजा जायेगा. बिहार सरकार ने सिर्फ स्कूल में इंटर तक की पढ़ाई होने का फैसला लिया है उसे अगले सत्र से लागू किया जायेगा. अभी जो जहां पढ़ रहे हैं, उन्हें वहीं पढ़ने दिया जायेगा. 


बता दें कि बिहार के छात्र और छात्रा पिछले पांच दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. पटना में छात्राओं ने सड़क पर प्रदर्शन करने के साथ साथ मुख्यमंत्री आवास तक का घेराव किया था. गुरुवार को हंगामे के दौरान कुछ छात्रों को पुलिस ने पकड़ लिया जिसके बाद कुछ छात्राएं सड़क पर ही बैठ गईं. छात्रों का कहना है कि वे 11वीं की पढ़ाई कॉलेज में कर चुके हैं. वहां 12वीं में एडमिशन भी ले चुके हैं औऱ फीस चुका दिया है. अब सरकार कह रही है कि स्कूल में पढ़ने जाओ. कॉलेज से नाम काट दिया जायेगा. 


बिहार सरकार ने फैसला लिया है कि बिहार में इंटर की पढ़ाई अब केवल इंटरस्तरीय स्कूलों में ही होगी. पहले प्लस टू तक की पढ़ाई कॉलेजों में भी होती थी. अब यह बंद कर दी गई है. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि कॉलेज में 11वीं की पढ़ाई कर चुके छात्रों को 12वीं की पढ़ाई के लिए वापस स्कूल में एडमिशन लिया जायेगा. इससे छात्र-छात्रायें उग्र हो उठी हैं.