अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
03-Sep-2022 08:28 AM
PATNA : विधि विभाग के पूर्व मंत्री कार्तिकेय कुमार सिंह ने भले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया हो, लेकिन उनकी मुश्किलें अभी कम नहीं हुई है। गुरुवार को दानापुर कोर्ट से अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होते ही पुलिस उनके मोकामा स्थित घर पर गई थी। कार्तिकेय सिंह मोकामा के शिवनार गांव के रहने वाले हैं। पुलिस वहां पहुंची, लेकिन वहां से खाली हाथ लौट गई। दरअसल, कार्तिकेय सिंह मोकामा में नहीं थे।
आपको बता दें, दानापुर कोर्ट से जारी किए गए बेलेबल वारंट में मोकामा के गांव का ही पता डाला हुआ था। यही वजह है कि अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होते ही पुलिस वहां पहुंच गई। लेकिन पूर्व मंत्री वहां नहीं थे, जिसके बाद पुलिस वापस लौट आई। दरअसल, मामला बिल्डर राजीव रंजन उर्फ राजू के अपहरण का है, जिसमें कार्तिकेय सिंह भी आरोपी हैं।
वहीं, आज यानी शनिवार को पुलिस उनके पटना स्थित आवास पर जाएगी। इसकी जानकारी एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लो ने दी है। उन्होंने कहा कि बेलेबल वारंट जारी किया गया है। इसलिए उन्हें पुलिस हिरासत में लेने के बाद बेल दे देगी और कोर्ट को इसकी सूचना दे देगी। इधर, अग्रिम जमानत अर्जी रद्द होने का सर्टिफाइड कॉपी पूर्व मंत्री के वकील को नहीं मिला है।