ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / politics / 6 महीने बाद नीतीश कुमार और अमित शाह में हुई बात: केंद्रीय गृह...

6 महीने बाद नीतीश कुमार और अमित शाह में हुई बात: केंद्रीय गृह मंत्री ने बिहार के सीएम को लगाया था कॉल, जानिये क्या हुई गुफ्तगू

13-Feb-2023 08:21 PM

By First Bihar

PATNA: ये बिहार की सियासत की बड़ी खबर है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और नीतीश कुमार के बीच जमी बर्फ पिघली है। पूरे 6 महीने बाद नीतीश कुमार की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात हुई है. इस बीच नीतीश ने अमित शाह ही नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी से न कोई बात की थी और ना ही मुलाकात।


अमित शाह ने लगाया नीतीश को फोन

खबर ये है कि अमित शाह ने खुद नीतीश कुमार को फोन लगाया था. 11 फरवरी को बिहार के सीएम आवास में केंद्रीय गृह मंत्री के आवास से फोन आया. मैसेज दिया गया कि गृह मंत्री नीतीश जी से बात करना चाहते हैं. उसके बाद नीतीश कुमार लाइन पर आये और फिर दोनों के बीच बातचीत हुई. नीतीश कुमार ने आज खुद ये जानकारी दी।


नीतीश कुमार ने मीडिया को बताया-दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री जी का फोन आया था. वे बता रहे थे कि बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को बदल कर नया राज्यपाल भेज रहे हैं. अमित शाह ने उन्हें ये भी बताया कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का नया राज्यपाल बना कर भेजा जा रहा है. नीतीश बोले-मैंने उनसे कहा कि जिसको मन हो उसे भेज दीजिये. नीतीश कुमार ने कहा कि फागू चौहान तो 5 साल का टर्म भी पूरा नहीं कर पाये. साढ़े तीन साल में बिहार से विदा होना पड़ा।


नरेंद्र मोदी-अमित शाह से कन्नी काट रहे थे नीतीश

बता दें कि पिछले साल 9 अगस्त को भाजपा से पलटी मार कर राजद से तालमेल करने वाले नीतीश कुमार लगातार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से कन्नी काट रहे थे. पिछले 6 महीने में वे प्रधानमंत्री औऱ गृह मंत्री द्वारा बुलायी गयी मुख्यमंत्रियों की 4 बैठकों में शामिल नहीं हुए. तीन दफे अपने बदले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भेज दिया. एक बार तो डीजीपी ने नीतीश कुमार के बदले प्रतिनिधित्व किया. नीतीश कुमार ने बिहार के किसी मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री या केंद्रीय गृह मंत्री से कोई बात नहीं की।


नीतीश कुमार और अमित शाह के बीच पिछली बातचीत 7 अगस्त 2022 को हुई थी. पिछले साल अगस्त में जब नीतीश कुमार भाजपा से पल्ला झाड़ कर राजद के साथ जाने वाले थे तो अमित शाह ने उन्हें कॉल किया था. अमित शाह ने खुद ये जानकारी दी थी कि उन्होंने 7 अगस्त 2022 को नीतीश कुमार को कॉल करके ये पूछा था कि क्या वे पलटी मारने वाले हैं. नीतीश ने अमित शाह को ये भरोसा दिलाया था कि वे भाजपा को छोड़ कर नहीं जा रहे हैं. लेकिन दो ही दिन बाद  9 अगस्त को नीतीश कुमार ने भाजपा से पल्ला झाड़ कर राजद से तालमेल कर लिया था. उसके बाद से दोनों नेताओं में न कोई बातचीत हुई और ना मुलाकात .