ब्रेकिंग न्यूज़

Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट

Home / politics / 25 सितंबर को दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, माओवादी समस्या पर केंद्र की बैठक...

25 सितंबर को दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, माओवादी समस्या पर केंद्र की बैठक में होंगे शामिल

23-Sep-2021 11:38 AM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 सितम्बर को दिल्ली जाएंगे. नीतीश 26 सितंबर को होने वाली उग्रवाद प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे. यह बैठक केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगी.


आपको बता दें कि 26 सितंबर को बिहार सहित उग्रवाद प्रभावित सभी राज्यों की बैठक दिल्ली में आयोजित की गई है. सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठक में शामिल होने के लिए केंद्र सरकार ने आमंत्रित किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस बैठक में शामिल होंगे. 


बताते चलें कि बिहार के कई जिले उग्रवाद प्रभावित हैं. बिहार में 16 जिले नक्सल उग्रवाद से प्रभावित थी. लेकिन अब यह संख्या घटकर 10 हो गई है. अरवल, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, वैशाली और नालंदा जिला को नक्सल उग्रवाद से मुक्त कर दिया गया है. लेकिन जमुई, गया, लखीसराय, औरंगाबाद जैसे जिले अत्यधिक उग्रवाद प्रभावित जिलों में से एक हैं. ऐसे देश के 8 राज्यों के 25 जिलों को अत्यधिक नक्सलवाद प्रभावित जिलों की सूची में रखा गया है.


जानकारी हो कि उग्रवाद प्रभावित इलाकों के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चल रही है. उन्हें मुख्यधारा में लाने की कोशिश भी की जा रही है. वहीं उग्रवाद के नियंत्रण के लिए भी कार्रवाई की जा रही है. आगे की रणनीति के लिए बैठक में चर्चा की जाएगी.