PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?
19-Nov-2020 06:22 PM
PATNA : बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण 22 नवंबर को होगा. परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे. बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षण निर्वाचन क्षेत्र से हाल ही में नए सदस्य निर्वाचित हुए हैं और उन्हीं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.
22 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे से विधान परिषद सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य मंत्री विधायक भी मौजूद रहेंगे. विधान परिषद की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. 23 नवंबर से शुरू हो रहे बिहार विधानसभा के सत्र के ठीक पहले नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे.
जिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी उनमें नीरज कुमार, देवेश चंद्र ठाकुर, सर्वेश कुमार, डॉक्टर एनके यादव, प्रोफेसर नवल किशोर यादव, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, केदारनाथ पांडे, मदन मोहन झा शामिल हैं. बिहार विधान परिषद के जनसंपर्क पदाधिकारी अजीत रंजन ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है.