Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
15-Apr-2024 05:48 PM
By First Bihar
PURNEA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 16 अप्रैल (मंगलवार) को एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। बिहार के गया और पूर्णिया में चुनावी रैली को पीएम मोदी संबोधित करेंगे। सबसे पहले गया की जनता को संबोधित करेंगे उसके बाद पूर्णिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सुबह 10 बजे विशेष विमान से पीएम मोदी गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा के बीच गांधी मैदान पहुंचेंगे। ड्रोन कैमरे से पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी जाएगी। गया में रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से पूर्णिया के लिए रवाना होंगे।
पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। गया और पूर्णिया में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। वही, केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी लगाया गया है। बता दें कि 15 दिनों के भीतर पीएम मोदी की तीसरी जनसभा गया और चौथी पूर्णिया में कल होने जा रही है। इससे पहले 4 अप्रैल को जमुई से बिहार में चुनावी अभियान का आगाज करने के बाद पीएम मोदी ने बीते 7 अप्रैल को नवादा में विरोधियों के खिलाफ जोरदार हमला बोला था। पीएम मोदी गया में जीतनराम मांझी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वही पूर्णिया में सीमांचल और कोसी के मतदाताओं से एनडीए के पक्ष में वोट मांगेंगे।
बता दें कि पीएम मोदी दस साल बाद पूर्णिया आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रंगभूमि मैदान में सीमांचल-कोसी की पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर नहीं होंगे। पीएम मोदी 12 बजकर, 10 मिनट पर पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद पूर्णिया रंगभूमि मैदान में सभास्थल पर हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। पूर्णिया में करीब 50 मिनट तक जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 01 बजकर, 35 मिनट पर बंगाल के बेलूरघाट को लिए रवाना होंगे। PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर गया और पूर्णिया जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।