ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / युवती ने नाबालिग लड़के से किया था कई बार रेप, कोर्ट ने लड़की...

युवती ने नाबालिग लड़के से किया था कई बार रेप, कोर्ट ने लड़की को सुनाई 10 साल की सजा

19-Mar-2023 08:11 PM

By First Bihar

DESK: अक्सर आपने किसी लड़की के साथ दुष्कर्म की खबरें सुनी होगी लेकिन मध्य प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। मध्यप्रदेश की कोर्ट ने पहली बार एक नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवती को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। आरोप है कि युवती धोखे से किशोर को अपने साथ गुजरात ले गई और वहां उसके साथ जबरन संबंध बनाए।


दरअसल, साल 2018 में इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का रहने वाला एक किशोर अचानक अपने घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब लड़के का कहीं पता नहीं चला तो उसकी मां ने बाणगंगा थाने में बेटे के लापता होने का मामला दर्ज कराया था और पुलिस से बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने लड़के की तलाश शुरू की। कुछ दिन बाद ही पुलिस ने लड़के को बरामद कर लिया। इस दौरान उसके साथ एक युवती भी पकड़ी गई थी।


पूछताछ के दौरान किशोर ने पुलिस को जो जानकारी दी वह चौंकाने वाली थी। किशोर ने आरोप लगाया कि युवती उसे बहला फुलसलाकर अपने साथ गुजरात लेकर चली गई थी और वहां एक टाइल्स फैक्ट्री में नौकरी लगा दिया था। इस दौरान युवती ने जबरन किशोर के साथ कई बार संबंध बनाए। लड़के के बयान के बाद पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच कराई तो आरोप को सही पाया। 


मामला कोर्ट पहुंचा तो अदालत ने युवती को दोषी पाया और 15 मार्च को अपना फैसला सुनाते हुए युवती को 10 साल की जेल और पीड़ित किशोर को प्रतिकर राशि के रूप में 50 हजार रुपए मुआवजा दिलाने की अनुशंसा की। जिला अभियोनज अधिकारी ने बताया कि यह पहला मामला है कि जब किसी लड़की को पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई गई है।