ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / बिहार : थाने के सामने केरोसिन छिड़क युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,...

बिहार : थाने के सामने केरोसिन छिड़क युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, कहा.. बीवी को बार-बार उठा ले जाते हैं दबंग

04-Feb-2022 03:51 PM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में पत्नी का अपहरण होने और उसकी बरामदगी नहीं होने से क्षुब्ध पति ने गुरुवार को आत्मदाह का प्रयास किया। मामला मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की ओपी क्षेत्र के धरमुहा गांव के विपिन सहनी का है। उसने कलेक्ट्रेट गेट पर केरोसिन छिड़क अपने शरीर मे आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। हाथ से माचिस और तेल का डिब्बा छीनकर दूर फेंका। 


इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर टाउन थाना के दरोगा ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। युवक को हिरासत में लिया गया। इसके बाद उसे थाना लेकर पुलिस चली गयी। इस दौरान युवक विपिन ने बताया कि उसकी पत्नी हेमा का 21 जनवरी को रात में राजकुमार समेत अन्य ने मिलकर अपहरण कर लिया था। उसे घर के बाहर से अगवा कर ले गए थे। 


इसके बाद वे लोग 22 जनवरी को तुर्की ओपी पर शिकायत करने गए तो पुलिस ने डांट फटकार कर भगा दिया। उस दिन से लेकर आजतक वे लगातार थाना से लेकर वरीय अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, न तो उनकी पत्नी बरामद हुई और न आरोपी गिरफ्तार हुए। केस तो दर्ज हो गया। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसी बात से नाराज होकर पीड़ित ने आज आत्मदाह करने का प्रयास किया। 


बाइक से ले गए थे अगवा कर :

पीड़ित ने बताया कि रात को उनकी पत्नी शौचालय करने निकली थी। इसी दौरान पूर्व से घात लगाकर आरोपी वहां मौजूद थे। उसे जबरन खींचकर बाइक पर बैठा लिया और भागने लगे। महिला ने शोर मचाया तो वह दौड़कर बाहर निकला। देखा कि आरोपी उसकी पत्नी को अगवा कर ले जा रहे हैं। उसने पकड़ने की कोशिश की तो एक आरोपी ने उसे धक्का मारकर गिरा दिया और भाग निकले। 


शादी की नीयत से अपहरण की चर्चा :

पुलिस का कहना है कि शादी की नीयत से अपहरण करने की FIR दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दो आरोपियों को जेल भी भेजा जा चुका है। उसकी पत्नी की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जोड़ रही है। इधर, युवक को हिरासत में रखा गया है। टाउन थानेदार अनिल कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।