ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था

Home / news / युवक की गोली मारकर हत्या, छोटे भाई को मिली बड़े भाई की गलती...

युवक की गोली मारकर हत्या, छोटे भाई को मिली बड़े भाई की गलती की सजा

22-Jul-2021 03:32 PM

By JITENDRA

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। युवक का शव गढ़पुरा थाना क्षेत्र के बागमती नदी से बरामद किया गया है। मृतक का बड़ा भाई 20 दिन पहले गांव की एक शादीशुदा महिला को लेकर फरार हो गया। बड़े भाई की गलती की सजा छोटे भाई को मिली। प्रतिशोध में इस घटना को अंजाम दिए जाने की बात पुलिस कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड 9 निवासी स्व. उमेश सिंह के बेटे गौतम कुमार के रूप में हुई है। मृतक पपीता का व्यवसायी था जो पिछले 18 जुलाई से लापता था। जिसकी लाश गढ़पुरा थाना क्षेत्र के बागमती नदी से बरामद किया गया है। परिजनों ने लाश की पहचान कर ली है। 


बताया जाता है कि भाई के प्रेम प्रसंग की सजा उसे भुगतनी पड़ी है। मृतक गौतम का बड़ा भाई गांव की ही एक महिला को 20 दिनों पहले लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ था। इसी बात को लेकर गौतम और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट और पथराव की गयी थी। इस दौरान 18 जुलाई को गौतम रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था।


गौतम की बाइक नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशबारा के पास से बरामद हुआ था। ऐसी आशंका जतायी जा रही थी कि अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी है। इसे लेकर मंगलवार को मोहनपुर के पास लोगों ने एसएच-55 को जाम कर दिया था जिसके बाद उसकी लाश गढ़पुरा थाना क्षेत्र के बागमती नदी से बरामद किया गया।


इस मामले में मुफ्फसिल थाने में  मृतक के परिजनों ने कुल 12 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक की लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। 


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि मृतक के भाई पर गांव की ही शादीशुदा महिला को भगाकर ले जाने का आरोप है। इसी प्रतिशोध में गौतम की हत्या की गयी है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। वही पुलिस इस पूरे मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।