ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

YouTube देखकर पथरी का ऑपरेशन करने वाला बिहार का फर्जी डॉक्टर अरेस्ट, कंपाउंडरी करते-करते खोल लिया था अस्पताल

09-Sep-2024 03:35 PM

By First Bihar

CHHAPRA: छपरा मे नाबालिग लड़के का यूट्यूब देखकर पथरी का ऑपरेशन करने वाला झोलाछाप डॉक्टर आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। लड़के को पटना ले जाने के दौरान उसकी मौत के बाद आरोपी फर्जी डॉक्टर बीच रास्ते से ही फरार हो गया लेकिन मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।


दरअसल, सारण के गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर स्थित गणपति सेवा सदन में एक झोलाछाप डॉक्टर अजीत कुमार पुरी ने मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव निवासी चंदन साह के 15 वर्षीय बेटे कृष्णा कुमार उर्फ गोलूकी पथरी का ऑपरेशन यूट्यूब देखकर कर दिया था।


ऑपरेशन के बाद लड़के की हालत बिगड़ी तो खुद एंबुलेंस से लेकर पटना के लिए रवाना हो गया था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत होने के बाद आरोपी डॉक्टर और उसके सहयोगी बच्चे को बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गए थे। इसके बाद परिजनों ने गरखा थाने में आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 


केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और 8 सितंबर को ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने चार साल तक एक डॉक्टर के पास कंपाउंडर का काम किया और बाद में खुद प्रेक्टिस कर डॉक्टर बन गया और अस्पताल खोलकर लोगों की इलाज करने लगा था।