ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / योग गुरु बाबा रामदेव और बालकृष्ण पर केस दर्ज, इलाज के नाम पर...

योग गुरु बाबा रामदेव और बालकृष्ण पर केस दर्ज, इलाज के नाम पर पैसे ऐंठने का आरोप

21-Jun-2022 05:07 PM

 BEGUSARAI: आज 21 जून है और यह दिन इसलिए खास है कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी है। इंटरनेशनल योगा डे देश भर में योग से होने वाले फायदों के विषय में जागरूकता फैलाने के लिए 21 जून को मनाया जाता है। आज पूरा देश योग दिवस मना रहा है। वही आज इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण पर बिहार के बेगूसराय व्यवहार न्यायालय में केस दर्ज किया गया है। 


दोनों पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र स्थित नींगा निवासी महेंद्र शर्मा ने दोनों के खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया है। बेगूसराय व्यवहार न्यायालय के सीजेएम की अदालत में धारा 420, 406, 467, 468,120 बी में परिवाद पत्र दायर किया है। 


परिवादी महेंद्र शर्मा ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण पर यह आरोप लगाया है कि वह इलाज कराने के लिए पंतजलि आयुर्वेद और महर्षि काटेज योगग्राम झूला में गया हुआ था। जहां इलाज के नाम पर उससे 90 हजार रुपये ऐठ लिया गया। पैसे लेने के बाद इलाज तक शुरू नहीं किया गया उल्टे और एक लाख रुपये मांगा जाने लगा