चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
15-Mar-2020 04:02 PM
By Arayan
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल की लगातार उपेक्षा झेल रहे हैं आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अब नया दांव खेल दिया है. कुशवाहा ने कहा है कि वह चाहे तो यादव की राजनीति भी कर सकते हैं और कोई भी उन्हें रोक नहीं सकता. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि महागठबंधन का चेहरा कौन होगा इसको लेकर अभी सार्वजनिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता. पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और प्रकोष्ठ के प्रमुखों के साथ बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में यह बातें कहीं.
महागठबंधन के साथ बने रहेंगे
हालांकि कुशवाहा ने यह जरूर साफ कर दिया कि वह महागठबंधन में मजबूती के साथ बने हुए हैं. महागठबंधन में मिल बैठकर नेतृत्व पर फैसला कर लिया जाएगा. लेकिन अब तक कोआर्डिनेशन कमेटी का नहीं बनना दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.
यादवों की राजनीति करने से कोई रोक नहीं सकता
दरअसल उपेंद्र कुशवाहा से बीजेपी की कुशवाहा राजनीति को लेकर सवाल किया गया था. कुशवाहा ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि वह चाहे तो यादव की राजनीति भी कर सकते हैं और कोई उन्हें रोक नहीं सकता. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सभी दल अपने-अपने हिसाब से राजनीति करते हैं और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को उनकी पार्टी ने भी अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है.
महागठबंधन के नेताओं को देंगे निमंत्रण
कुशवाहा ने जिला और प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक किया और तय किया कि 11 अप्रैल को वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में महात्मा फूले जयंती मनाया जाएगा. जयंती में वह महागठबंधन के नेताओं को भी बुलाएंगे. बार-बार बुलाने के बाद भी आरजेडी के नेताओं के कार्यक्रम में नहीं आने के बाद भी जयंती इस बार फिर आरजेडी नेताओं को निमंत्रण भेजेंगे.