चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
02-Jun-2020 12:42 PM
By Arayan Anand
PATNA : कभी बिहार में नेता विरोधी दल की भूमिका में रह चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा लंबे अरसे बाद वापस बिहार का रुख करने वाले हैं. यशवंत सिन्हा इसी महीने बिहार आएंगे और विधानसभा चुनाव के पहले गैर एनडीए, गैर यूपीए विकल्प को लेकर रणनीति बनाएंगे. माना जाए तो यशवंत सिन्हा बिहार में नीतीश कुमार का विकल्प खड़ा करने की कवायद करेंगे.
कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रहे नागमणि ने यह दावा किया है, फर्स्ट बिहार से बातचीत में नागमणि ने इस बात की जानकारी दी है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा 10 या 11 जून को बिहार आने वाले हैं. उनके साथ बिहार में उस धारा के कई राजनेता जुड़ेंगे जो ना तो एनडीए के साथ हैं और ना ही महागठबंधन के साथ है. बिहार में आम आदमी अफसरशाही से परेशान है. नीतीश कुमार ने पिछले डेढ़ दशक में कोई भी काम नहीं किया और अब यह नए विकल्प की आवश्यकता है
बीजेपी से मोहभंग होने के बाद यशवंत सिन्हा लगातार कई मंचों से सवालों को उठाते रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले यशवंत सिन्हा की एंट्री बड़ी दिलचस्प होगी. लेकिन बिहार में जिस तरह दो अलग-अलग गठबंधन के बीच मुकाबला है उसके दरमियान यशवंत सिन्हा क्या कर पाएंगे यह देखना भी बहुत दिलचस्प होगा. हालांकि नागमणि जो जानकारी दे रहे हैं उसके मुताबिक बिहार में यशवंत सिन्हा के आने का इंतजार कई पुराने दिग्गज कर रहे हैं. हालांकि इस मामले पर फर्स्ट बिहार ने यशवंत सिन्हा से बात करने का प्रयास किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.