ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / Weather Alert : अब बिहार में बढ़ेगी ठंड, कल से पटना समेत कई...

Weather Alert : अब बिहार में बढ़ेगी ठंड, कल से पटना समेत कई इलाकों में बारिश के आसार

26-Dec-2021 01:16 PM

PATNA : पटना सहित बिहार के कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. इसी बीच हवा का रुख बदलते ही ठंड से आंशिक राहत मिली है. पिछले तीन-चार दिनों के मुकाबले अब न्यूनतम पारा तीन से चार डिग्री तक ऊपर चढ़ा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में हुए बदलाव की वजह से हवा की दिशा में बदलाव और न्यूनतम पारा में बढ़ोतरी हुई है. इससे कल से कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है.


27 से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से मौसम में बदलाव होने की पूरी संभावना है. 27 दिसंबर से ही बादलों का बसेरा सूबे के आसमान में दिखने लगेगा. 28 और 29 दिसंबर को पटना, नालंदा, गया, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास भभुआ औरंगाबाद, अरवल में हल्की या मध्यम बारिश होगी. 29 दिसंबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, वैशाली जिले में हल्की बारिश होगी.


राज्य के कई हिस्सों में पुरवाई और दक्षिणी दिशा से हवा बह रही है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्वी यूपी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से पटना समेत पूरे बिहार के मौसम में बदलाव के आसार हैं. हवा की दिशा बदलने की वजह से ठंड से राहत है. हालांकि अधिकतम पारा में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं हुआ है. शनिवार को भी गया सबसे ज्यादा सर्द रहा. यहां के न्यूनतम पारा में करीब डेढ़ डिग्री का इजाफा हुआ और 8.5 डिग्री दर्ज किया गया.