बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
25-Dec-2023 08:17 AM
By First Bihar
EAST CHAMPARAN : बिहार में अपराधी और बदमाश किस्म के लोगों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन ये अपराधी और बदमाश तबके के लोग पुलिस प्रसाशन पर हमला नहीं करते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्वी चंपारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। इसके साथ ही पुलिस टीम पर खौलता हुआ पानी भी फेंका गया। जिसमें SHO समेत 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र की बिजुलपुर पंचायत के चैनपुर गांव में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अपराधी किस्म के लोगों ने हमला कर दिया गया। इतना ही नहीं जवानों पर आरोपितों ने खौलता हुआ पानी फेंक दिया। इसमें तुरकौलिया थानाध्यक्ष अनिल कुमार सहित आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। हालांकि, पुलिस बल ने बहादुरी दिखाते हुए चार हमलावरों को खदेड़ कर पकड़ लिया।
वहीं, सभी चोटिल पुलिसकर्मियों का इलाज सीएचसी तुरकौलिया में किया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष के बयान पर एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस ने पकड़े गए हमलावर नवल किशोर सिंह, कृष्णा कुमार, जमादार भगत व श्रीराम कुमार को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जाता है कि रात में थानाध्यक्ष अनिल कुमार, दारोगा श्याम कुमार राय, दारोगा वेधा भारती, दारोगा सुबोध कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी के साथ चैनपुर में कोर्ट के वारंटी नवल किशोर सिंह के घर छापेमारी की।
जहां नवल किशोर सिंह, कृष्णा कुमार, जमादार भगत, भीखम सिंह, रंजन कुमार, पिंकी कुमारी, रामावती देवी, रामसखी देवी, ललिता देवी, शमी देवी, नीलम कुमारी व श्रीराम कुमार सहित अन्य अज्ञात ने हमला कर दिया। आरोपितों ने घर के अंदर से खौलता पानी पुलिस पर फेंक दिया। बावजूद पुलिस नहीं हटी तो घर से निकल कर लाठी डंडा व लोहा के राड से पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें हमला में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सहित तीन दारोगा व दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिसकर्मियों ने चार हमलावरों को पकड़ लिया।
उधर, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि कोर्ट से जारी वारंट के मद्देनजर वे टीम बनाकर चैनपुर में गए थे। जहां हमला कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर पकड़े गए चारों हमलावर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।