अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
08-Oct-2024 12:52 PM
By First Bihar
SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां वारंटी को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर इसके परिजनों ने हमला कर दिया। इस अचनाक हुए हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल अतरिक्त पुलिस बल मंगवा कर मामले को शांत करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ हरपुर ऐलौथ के औद्योगिक क्षेत्र में अनुमंडल नायक दंडाधिकारी के आदेश पर वारंटी को जब गिरफ्तार कर वाहन में बैठाने की कोशिश कर रहे थे तो उसके बेटे, पत्नी और फैक्ट्री के कामगारों ने कांच की बोतल, ईंटों और डंडे लेकर पुलिस पर हमला बोल दिया। तभी लोगों ने वारंटी को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने की कोशिश भी की।
बताया जा रहा है कि इस झड़प में तीन पुलिसकर्मी, सरकारी वाहन का चालक और एक अधिकारी घायल हुए हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वहीं कामगारों का भी आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठी चलाई और इस दौरान गांव के भी कई लोग जख्मी हो गए। इनका भी इलाज चल रहा है।
वहीं, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 संजय पांडेय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम पर हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी वारंटी के घर पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर शराब बरामद की थी, जिसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
इधर, वारंटी के पुत्र ने घटना के संबंध में बयान दिया कि जब पुलिस उनके घर पर आई थी और उनके पिता को पकड़कर ले जाने लगी, तब उन्होंने वजह पूछी। इसके जवाब में पुलिस ने उन पर लाठी से हमला करना शुरू कर दिया। इस हमले में गांव के अन्य छह लोग भी बुरी तरह घायल हो गए।