Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
21-Dec-2023 01:14 PM
By First Bihar
PATNA : INDIA की चौथी बैठक को नाकाम बताने और कांग्रेस पार्टी पर तीखा वार करने वाले जेडीयू के सांसद ने एक बार फिर बगावत के संकेत दिए हैं। जदयू सांसद ने एक प्राइवेट टीवी चैनेल से बातचीत करते हुए कहा कि- मैं किसी भी हाल में लोकसभा का चुनाव लडूंगा। हां, ये बात अलग है कि मुझे किस पार्टी से टिकट मिलेगा इसकी जानकारी नहीं है।
दरअसल, जदयू के सीतामढ़ी सीट से सांसद सुनील कुमार पिंटू ने अब खुल तौर पर यह कह दिया है कि यदि उन्हें जरूरत मसहूस हुई तो किसी भी पल जदयू का साथ छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा है कि- मुझे किसी भी हाल में सीतामढ़ी से चुनाव लड़ना है। यह जगत जननी मां जानकी जी का फैसला है और इसे कोई टाल नहीं सकता। जानकी माता नेही 2019 के चुनाव में इस सीट पर भेजा। अब 2024 में भी यही मुझे इस सीट से टिकट देंगी।
राजधनी दिल्ली में एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। इनमें से 39 सीटों का फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व करते हैं। लेकिन सीतामढ़ी ऐसा लोकसभा क्षेत्र है जहां उम्मीदवारी का फैसला 2 लोग मिलकर करते हैं इनमें से एक है पार्टी के शीर्ष और दूसरी हैं जगत जननी जानकी माता।
उन्होंने दावा किया कि माता जानकी ने मुझे सीतामढ़ी में भेजा है क्योंकि पिछली बार दूसरे कैंडिडेट का फैसला हो गया था।उसके बाद माता की प्रेरणा से फैसला बदल गया और आदमी बदलकर मैं मैदान में आ गया। इस बार भी मां जगत जननी का फैसला ही चलेगा। उन्होंने कहा कि पिछली बार माता ने मुझे यहां भेज दिया तो इस बार भी विश्वास है कि उनका फैसला पहले जैसा ही होगा।
उधर, उनसे जब यह सवाल किया गया है कि जिस तरह के आपके तेवर दिख रहे हैं उसके अनुसार आप किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे तो इसका जवाब देते हुए सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि अभी मैं जदयू में हूं,किस पार्टी से चुनाव लड़ूंगा यह समय पर तय होगा। वहीं, अपनी पुरानी पार्टी में वापसी के सवाल पर उन्होंने दोहराया कि- वैसे भी मैं वहां से बोरो प्लेयर भेजा गया हूं और बुलावा आएगा तो जा सकता हूं। लेकिन जाने से पहले माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करके और उनका आशीर्वाद लेकर ही जाएंगे।