Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
12-Apr-2022 07:59 PM
BHAGALPUR : बिहार की पुलिस पर अक्सर अवैध वसूली को लेकर आरोप लगते रहे हैं। ऐसी कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं जिसमें पुलिस के जवान अवैध वसूली करते नजर आते हैं लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। मामला बांका के धनकुंड थाने से जुड़ा है। धनकुंड थाने के पुलिसकर्मियों पर दूसरे जिले में जाकर अवैध वसूली करने का आरोप लगा है।
दरअसल, बांका के धनकुंड थाने के पुलिसकर्मियों को भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र में वसूली करते पाया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह बांका जिले के धनकुंड थाने के पुलिसकर्मी भागलपुर जिला के सन्हौला थाना क्षेत्र में घुसकर अवैध वसूली कर रहे थे। जब इसकी भनक वहां के ग्रामीणों को लगी तो वे आक्रोशित हो गए और अवैध वसूली कर रहे पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया।
पहले तो पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को वर्दी का धौंस दिखाया लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनका भेद खुल चुका है तो ग्रामीणों से माफी मांगने लगे। बता दें कि इस इलाके में कोयला और बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से किया जाता है। पुलिस इन अवैध कारोबारियों से मोटा रकम वसूल करती है। ग्रामीणों ने पुलिस के आला अधिकारियों से अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग है।