ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

वाह रे बिहार पुलिस ! थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर लाखों की चोरी, नहीं लगी भनक

वाह रे बिहार पुलिस ! थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर लाखों की चोरी, नहीं लगी भनक

11-Sep-2023 02:22 PM

By First Bihar

NAWADA : बिहार में बदमाश और अपराधी के साथ ही साथ चोर के अंदर से भी पुलिस प्रसाशन का खौफ खत्म सा हो गया है। सबसे बड़ी बात है की बदमाश पुलिस के नाक के नीचे बड़े ही आसानी से अपने काले मंसूबो को अंजाम दे रहे हैं और खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल  कर सामने आ रहा है। यहां थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने घटना का अंजाम दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के हिसुआ थानाक्षेत्र के पांचू गढ़ व बभन टोली में दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया है। जहां जेवर, मोबाईल, लैपटॉप, आवश्क कागजात और नगदी की चोरी की गई है। इस मामले में स्थानीय महिला ने बताया कि - उनके घर से चोरों ने डेढ़ लाख रुपये के जेवर 30 हजार रुपये, एंड्राइड मोबाइल और अन्य समान चोरी कर लिया है। 


वहीं, हिसुआ पांचू गढ़ बभनटोली निवासी महिला कंचन कुमारी ने बताया कि उनके घर से भी चोर दो एंड्राइड मोबाइल, एक लैपटॉप, पर्श में रखे 5 हजार रुपए और एटीएम, पैनकार्ड आदि चोरी कर भागे हैं।  महिला ने कहा सुबह चार बजे जब उसकी नींद खुली तो उसने समय जानने के लिए मोबाइल खोजा तो नहीं मिला, जिसके बाद उसे चोरी की घटना का पता चला। 


उधर, चोरी की घटना से पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने हिसुआ थाने की पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है।  स्थानीय लोगों ने कहा हिसुआ थाना के पीछे महज 500 मीटर की दूरी पर दो घरों में चोरी कर चोर आराम से निकल जाते हैं और पुलिस चैन की नींद लेते रहती है।  पुलिस की निष्क्रियता के कारण चोरों और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।