ब्रेकिंग न्यूज़

Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में तेंदुआ की मौत से हड़कंप, मंदिर परिसर में पेड़ से लटका मिला शव

20-Jun-2023 12:04 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: बड़ी खबर बगहा से आ रही है, जहां वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में एक तेंदुआ की मौत से हड़कंप मच गया है। तेंदुआ का शव मंदिर परिसर में एक पेड़ से लटका पाया गया है। तेंदुआ का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद VTR के कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई है। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।


दरअसल, वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के मदनपुर रेंज के नौरंगिया वन परिसर में तेंदुआ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई हैं। वाल्मीकिनगर- बगहा एनएच 727 से सटे भजनी कुट्टी मंदिर परिसर में पेड़ से लटकता तेंदुआ की शव ग्रामीणों ने देखा और घटना की जानकारी वन विभाग को दी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और तेंदुआ के शव को पेड़ से उतारने की कोशिश की जा रही है।


वन विभाग को घटनास्थल के आसपास कुछ अन्य तेंदुओं के पगमार्क मिले हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आपसी वर्चस्व की लड़ाई में तेंदुआ की मौत हुई हैं। पेड़ से लटकता तेंदुआ के शव को देखकर वन विभाग के अधिकारियों में बेचैनी बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ की मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। बता दें कि इससे पहले भी VTR में कई तेंदुआ और बाघ के शव संदिग्ध हालत में मिल चुके हैं।