बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
19-May-2024 12:35 PM
By First Bihar
MOTIHARI : लोकसभा चुनाव के माहौल में धनबल का उपयोग चोरी -छुपे ही सही, लेकिन पैसों के बल पर खेल बनाने और बिगाड़ने की खबरें लगातार आ रही हैं। ऐस में चुनाव में धनबल का इस्तेमाल न हो, इसे लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह सतर्क है। चुनाव आयोग के निर्देश पर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम पूरी तरह एक्शन में है। ऐसे में अब मोतिहारी में चुनाव से पहले 50 लाख से अधिक की नकदी बरामद की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा के निर्देश पर मोतिहारी पुलिस ने रक्सौल में हुंडी व मीठा कारोबारी ध्रूव साह के घर से 50 लाख से अधिक कैश बरामद किये हैं। इसके बाद अब पुलिस यह मालूम करने में लगी हुई है कि आखिर यह कैश किस काम के लिए रखे गए थे। कहीं इसके पीछे चुनावी उपयोग का कोई प्लान तो नहीं था।
बताया जा रहा है कि, पुलिस को यह सूचना मिली थी की रक्सौल के सीमावर्ती शहर के नागा रोड में हुंडी व मीठा कारोबारी ध्रूव साह के घर नगद 50 लाख से रुपए रखे। इसका उपयोग चुनावी माहौल में हो सकता है या नहीं भी। उसके बाद पुलिस की विशेष टीम ध्रुव साह के घर पहुंच कर रुपए जब्त कर लिए हैं। अब पुलिस कारोबारी और उनके सहयोगी से पूछताछ कर रही है।
उधर, एएसपी सदर के नेतृत्व में नागा रोड के कारोबारी ध्रुव साह के घर से बरामद हुए नकद राशि हवाला का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले की सूचना आयकर विभाग की टीम को दे दी है। कारोबारी के घर से नोट गिनने की मशीन को भी जब्त किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे एक्शन में लगी हुई है।