ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़

Home / news / विवादित IPS लिपि सिंह की गिरफ्तारी की मांग, मैडम को 'जनरल डायर' बताने...

विवादित IPS लिपि सिंह की गिरफ्तारी की मांग, मैडम को 'जनरल डायर' बताने वाले लोग सड़क पर उतरे

24-Dec-2020 05:40 PM

By Saif Ali

MUNGER :  बिहार की काफी चर्चित आईपीएस अफसर लिपि सिंह एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गई हैं. मुंगेर शहर में उनके खिलाफ सड़क पर लोग प्रदर्सन कर रहे हैं. मुंगेर की तत्कालीन एसपी लिपि सिंह की गिरफ्तारी की मांग हो रही है. उनकी गिरफ़्तारी को लेकर गुरुवार को एनसीपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और उन्होंने जेल भरो अभियान की मुहीम की शुरुआत की.


मुंगेर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान श्रद्धालु अनुराग पोद्दार की मौत का जिम्मेदार स्थानीय लोग तत्कालीन एसपी लिपि सिंह और उनके दलाल कहे जाने वाले कृष्णा कुमार के ऊपर लगा रहे हैं. मुंगेर में पुलिस की कार्रवाई के बाद लोग उनकी तुलना जालियांवाला बाग़ नरसंहार के जनरल डायर से कर रहे हैं. नाराज लोगों ने प्रतिमा विसर्जन गोलीकांड के दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जेल भरो अभियान की भी शुरुआत कर दी. अपने 32 समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी सहित आठ कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर आदर्श थाना जमालपुर में रखा गया. बाद में देर शाम को सभी आन्दोलनकारियों को पीआर बॉण्ड पर रिहा कर दिया गया.


संजय केशरी के साथ गिरफ्तार आजाद शर्मा, मोनू सिन्हा, प्रमोद शर्मा, किरण देवी, बेबी देवी, सोनी सिन्हा एवं शोभा देवी ने कहा कि जिस तरह से निर्दोष होने के बावजूद हमलोगों ने गिरफ्तारी दी है. उसी तरह से हत्यारोपी लिपि समेत दोषी कृष्णा कुमार और दोषी पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार करना होगा. जेल भरो अभियान में गिरफ्तारी देने पहुंचे जिन कार्यकर्त्ताओं को गिरफ्तार नहीं किया गया.


आपको बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के मामले ने तूल पकड़ा था. पुलिस की ओर से लाठीचार्ज से लेकर फायरिंग में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए और एक श्रद्धालु अनुराग पोद्दार की मौत हो गई. जिसके बादवहां की एसपी लिपि सिंह के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए. लोगों ने काफी प्रदर्शन किया. थाने के ऊपर हमला किया गया. पुलिस की गाड़ियां जलाई गईं. शहर में अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई. जिसके बाद सरकार ने तत्काल एक्शन लेते हुए लिपि सिंह और वहां के डीएम राजेश मीणा को पद से हटा दिया.


आपको बता दें कि 2016 बैच की आईपीएस लिपि सिंह बिहार के नालंदा जिला की रहने वाली है और राजनीतिक परिवार से ताल्लुकात रखती हैं. उनके पिता आरसीपी सिंह भी एक आईएएस अफसर रह चुके हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं. आरसीपी सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है और वे पार्टी का चुनावी प्रबंधन भी देखते हैं. अब तो मीडिया में उन्हें जेडीयू का उत्तराधिकारी कहे जाने लगा है.


news image


ऐसी भी चर्चा है कि ट्रेनिंग के बाद ज्यादातर पोस्टिंग में वो अपने पिता आरसीपी सिंह के आसपास ही रही हैं. अब राजनीतिक दल ये सवाल उठा रहे हैं कि ये जानते हुए भी किआरसीपी सिंह के रिशतेदार और नीतीश कुमार के करीबी हैं फिर भी इन्हें चुनाव के दौरान ड्यूटी पर क्यों लगाया गया. लिपि सिंह पिछले साल उस समय और अधिक चर्चा में तब आ गई थी, जब उन्होंने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसी घटना के बाद आईपीएस लिपि सिंह को एएसपी से पदोन्नत करके मुंगेर का पुलिस कप्तान बनाया गया था. इन्हें लेडी सिंघम का नाम दे दिया गया.