5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार
18-Apr-2022 02:23 PM
PATNA : देश के अलग-अलग हिस्सों में रामनवमी और हनुमान जयंती के मौके पर हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिंता जताई है। आज जनता दरबार कार्यक्रम के बाद जब मुख्यमंत्री से इन घटनाओं की बाबत सवाल किया गया तो नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि धर्म के नाम पर गड़बड़ी फैलाना ठीक नहीं है। जो लोग पूजा करते हैं वह गड़बड़ी कैसे कर सकते हैं। अगर कोई गड़बड़ी करता है तो वह पूजा पाठ करने वाला व्यक्ति नहीं। मेरा स्पष्ट मानना है कि धर्म में विवाद के लिए कोई स्थान नहीं है।
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि बिहार में इन सब बातों को हम जगह ही नहीं देते बिहार में माहौल एकदम शांतिपूर्ण है। नीतीश कुमार ने कहा कि साल 2006 के पहले बिहार में क्या होता था यह सबको मालूम है लेकिन आज ऐसी कोई भी घटना बिहार में नहीं होती। नीतीश कुमार ने कहा कि आज जो लोग विपक्ष में बैठे हैं वह भले ही सवाल कर ले लेकिन उनको भी मालूम है कि उनके शासन में रहते बिहार में क्या कुछ हुआ है।
नीतीश कुमार ने कहा कि धर्म में तालमेल का होना बेहद जरूरी है। विवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए बिहार इस मामले में उदाहरण रहा है। नीतीश कुमार ने कहा कि यहां सभी धर्मों को अपने अपने मुताबिक काम करने की इजाजत है। हमारा देश धर्मनिरपेक्ष और मजहबी आधार पर लोगों को यह अधिकार मिला हुआ है। क्या पूछे जाने पर कि उनके मंत्रिमंडल के कुछ सहयोगी इस बाबत बयान देते रहते हैं, नीतीश कुमार ने कहा कि अगर कोई ऐसा बयान देता है तो मुझे बता दीजिए.. मैं सीधे फोन पर पूछ लूंगा। नीतीश कुमार ने कहा कि भूलवश कोई ऐसा बयान दे सकता है लेकिन मैंने अपने सभी सहयोगियों को स्पष्ट कर रखा है कि कोई विवादित बयान ना दें।