ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / विशेष दर्जे की मांग के साथ खड़ी रहेगी AJPR, राजगीर में विद्यापति चंद्रवंशी...

विशेष दर्जे की मांग के साथ खड़ी रहेगी AJPR, राजगीर में विद्यापति चंद्रवंशी का एलान

26-Dec-2021 02:32 PM

NALANDA : आम जनता पार्टी राष्ट्रीय विशेष दर्जे के सवाल पर उन दलों के साथ खड़ी रहेगी जो बिहार को स्पेशल स्टेटस दिए जाने की मांग कर रहे हैं. राजगीर में आयोजित पार्टी के आठवें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यावती चंद्रवंशी ने इसका ऐलान किया है. विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा है कि बिहार के विकास के लिए विशेष दर्जा बेहद जरूरी है. आज हम इस बात की घोषणा करते हैं कि जो कोई दल भी बिहार को स्पेशल स्टेटस दिलाने के लिए मांग रखेगा, हम उसके साथ खड़े रहेंगे.


विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ने एक संकल्प लिया है कि जब भी पार्टी लोगों को जोड़ेगी तो सिर्फ जातीय आधार पर नहीं बल्कि विकास के मुद्दे पर गौर करेगी. जातीय आधार पर राजनीति के कारण ही आज देश पीछे है. उन्होंने कहा कि आम जनता पार्टी राष्ट्रीय बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग करती है और जो पार्टी बिहार के लिए विशेष राज्य की मांग करेगी हम उसके साथ खड़े रहेंगे. 


उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी का कानून बनाया गया. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह बात देर से समझ आई कि आचरण में परिवर्तन कानून बनाकर नहीं लाया जा सकता है. बल्कि अपील करने से लाया जाता है. देश को दुर्दशा से मुक्त करने के लिए आम जनता पार्टी राष्ट्रीय आपके साथ कड़ी है. उन्होंने कहा कि आम जनता पार्टी बेरोजगारी को दूर करेगी. रोजगार के लिए एक अलग से रोजगार मंत्रालय का गठन करेगी.