ब्रेकिंग न्यूज़

PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव

Home / news / यात्रा के दौरान कुशवाहा का नीतीश पर हमला, बोले- मुख्यमंत्री को अति पिछड़ों...

यात्रा के दौरान कुशवाहा का नीतीश पर हमला, बोले- मुख्यमंत्री को अति पिछड़ों की चिंता नहीं

15-Mar-2023 04:27 PM

By First Bihar

PATNA : जेडीयू से अलग होकर खुद की नयी पार्टी बनाने के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले हुए हैं. उनकी यह यात्रा दो चरणों में होना तय हुआ. उनकी पहले चरण की यात्रा खत्म हो चुकी है और अब दूसरे चरण पर निकले हुए. इस क्रम में आज वो नालंदा पहुंचे. और अपनी इस यात्रा के जरिए उपेंद्र कुशवाहा नीतीश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रख रहे हैं और समाजवादियों की खो रही विरासत को बचाने और उसे बढ़ाने के लिए लोगों को एकजुट कर रहे हैं. 


नालंदा में उपेंद्र कुशवाहा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब समता पार्टी का निर्माण हुआ था, उन दिनों 10-12 साल तक संघर्ष चला. उस समय के लोगों ने बहुत ही कष्ट सहा. बहुत से लोगों ने कुर्बानी दी और दिन रात करने के बाद समता पार्टी को कामयाबी दिलाई. जब 1994 में समता पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ी तो नालंदा के लोगों ने लाज रखी. उस दौरान में भी अपने इलाके से विधानसभा का उम्मीदवार बना.


इस दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा के लोगों से कहा बिहार को बचा लीजिए. उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद मेंने नीतीश कुमार जी को याद दिलाया कि याद कीजिये जब हम समता पार्टी के लिए घूमते थे. उस दौरान हमें अति पिछड़े लोगों ने बैठने की जगह दी थी. इन्ही लोगों ने अपने घरों में समता पार्टी का झंडा लगाया था. तो जिन लोगों ने पहले हमलोंगो को बैठने की जगह दी, उनका हक़ बनता है.


इतना ही नहीं  उन्होंने कहा आज आप अपने पड़ोसी के घर में बिहार को सौंपना की बात करते है. आप का यही घर है जिसका निर्माण सब लोगों ने मिल कर किया था , इन्ही के हाथो सौप दीजिये तो बिहार के लोग को अच्छा लगेगा. लेकिन ऐसा कुछ नहीं तब हमलोगों ने कहा अब निकलना पड़ेगा. और हमलोग निकल कर फैसला लिया और इसी बीच हमलोग आपके बीच आग्रह करने आए है. आप हमारे साथ जुड़ कर एकता दीजिये.