ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

स्कूल के अंदर शराब पार्टी करते हैं टीचर, चखना में मीट का होता है पूरा इंतजाम, देखिए दारू-मीट और मस्ती का पूरा वीडियो

25-Dec-2019 10:24 AM

By HIMANSHU

MOTIHARI: नीतीश सरकार शराबबंदी को लेकर लाख दावे कर ले लेकिन हकिकत कुछ और ही सामने आती है. सीएम के ड्रीम और डीजीपी के शत प्रतिशत शराबबंदी को सरकारी विद्यालय में शराब पार्टी कर प्रभारी एचएम सहित कई टिचर ढेंगा दिखा रहे है.


सरेआम शराबबंदी कानून को ढेंगा दिखा रहे गुरुजी को कोई भय नहीं है. वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है कि क्लासरुम में शराब की पार्टी चल रही है और चखना के रुप में मीट का भी भरपुर इंतजाम किया गया है. वहीं बाहर ग्राउंड में बच्चे खेल रहे है. 


यह वीडियो मधुबन प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय सरेया नवीन का बताया जा रहा है और इस वीडियो में शराब पार्टी करने वाले टीचर की पहचान ग्रामीणों ने स्कुल के प्रभारी प्रधानाध्यापक गजेंद्र बैठा, सत्यनारायण चौधरी और अभय सिंह के रुप में की है. 


तेजी से क्लासरुम में शराब पीने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फर्स्ट बिहार झारखंड वाइरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन तस्वीर खुद ही सब कुछ बता रही है.