PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव
17-Mar-2023 04:22 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने आज मुजफ्फरपुर में कहा कि उनकी नजर बिहार के अलावा यूपी और झारखंड की सभी लोकसभा सीटों पर है. बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी है. उन्होंने कहा कि वीआईपी पूरी मजबूती से चुनाव में उतरेगी. उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अभी किस गठबंधन के साथ जाएंगे यह अभी तय नहीं है.
श्री सहनी ने तमिलनाडु प्रकरण से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि फर्जी वीडियो अगर बनाई गई है तो कारवाई होनी चाहिए, अभी तो जांच चल रही है.जब तक हम इंसान थे तब तक भेदभाव नहीं था जब हम जाति में बंटे तो भेदभाव हो गया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जिस जाति के लोग होते हैं, उस जाति के लोगों की मदद करते हैं. पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री पद के दावेदार को लेकर मुकेश सहनी कहा कि निश्चित तौर पर दावेदारी करना चाहिए. सपना देखेंगे तभी तो सपना पूरा होंगा. यह बात तो सही हैं पिछड़े वर्ग को मौका नहीं मिलता है. इस वर्ग में से अगर जीतन राम मांझी CM बन सकते हैं या सर्वगीय मुलायम सिंह बन सकते है तो लालू जी या फिर मायावती जी बन सकती है तो निषाद का बेटा क्यों नहीं बन सकता है.
यूपी बिहार में हमारे वर्ग में 15 प्रतिशत आबादी है. जागरूक भी हो रहे हैं तो आने वाले समय अगर काम करेंगे तो CM क्यों नहीं बन सकते. जिस समाज से जो भी मुख्यमंत्री बना है उस समाज का भला हुआ है. लालू यादव भी उस जगह पहुंचे तो उस अनुकूल उन्होंने भी जितना अच्छा काम कर सकते थे किए. नीतीश कुमार ने पिछड़ा समाज के लिए जितना हो सकता था काम किया है. इस वर्ग से जब भी इस जगह पर पहुंचेगे तो निश्चित तौर पर समाज के लिए कुछ करेंग.
उन्होंने यूपी के CM योगी का उदहारण देते हुए कहा कि आज वहां वो मुख्यमंत्री है तो उन्होंने फूलन देवी जी के प्रतिमा पर माला पहनाने नहीं दिया गया. पिछली बार में मलापर्पण करने गया था तो मुझे भी बनारस एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया. अगर वहां पर निषाद समाज का बेटा मुख्यमंत्री होता तो या अन्य किसी पिछड़ा समाज से होता तो ऐसा जुल्म नहीं करते. तो निश्चित तौर पर भेद भाव है. जब हम इंसान थे तो कोई भेद भाव नहीं था. जब हम जाती में बट गए तो भेद भाव हो गया. आज मैं भी निषाद समाज में पैदा हुआ तो उनके लिए लड़ रहा हूं. जिसके लिए मैं काम कर रहा हूं.