बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
06-Sep-2024 03:59 PM
By First Bihar
DELHI: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच देश के पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर दी है। दोनों ने रेलवे से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस का दामन थाम लिया। बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पार्टी में शामिल हो गए।
दरअसल, तत्कालीन कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के बाद बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विगेश फोगाट चर्चा में आए थे। ये खिलाड़ी किसी न किसी कारण से लगातार सुर्खियों मे बने रहे। पेरिस ओलंपिक में विगेश फोगाट गोल्ड लेने से चूक गईं। विगेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने बीते बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात की थी।
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद से ही दोनों के कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे और आखिरकार सभी कयास सच साबित हो गए। बजरंग पूनिया और विगेश फोगाट शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।