बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर
11-Jul-2020 01:28 PM
DESK: गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद कानपुर के शिवली गांव में लोग जश्न मना रहे हैं. लोगों ने यहां तक कह दिया कि आज की सुबह एक नई आजादी मिली है. यह गांव विकास दुबे के बिकरू गांव के बगल का है. वही, कानपुर में एनकाउंटर के बाद पुलिसकर्मियों को लोगों ने सम्मानित किया. माला पहनाकर बधाई दी.
ये भी पढ़ें: विकास दुबे की संपत्ति की जांच शुरू, दुबई और थाइलैंड में काली कमाई किया था निवेश
गांव में था विकास का खौफ
शिवली गांव में विकास दुबे का खौफ रहता था. इस गांव के लोगों का विकास दुबे ने जीना हराम कर दिया था. इस गांव के ही रहने वाले लल्लन वाजपेयी के साथ विकास की गहरी दोस्ती थी, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. विवाद के बाद विकास ने अपने दोस्त पर ही 2002 में हमला करा दिया. बम और गोलियों से हुए हमले में लल्लन किसी तरह से बच गया था, लेकिन गांव के तीन लोग मारे गए थे. गांव में विकास का खौफ रहता था.
गांव में बंटी मिठाई
विकास के हमले में लल्लन तो बच गया. आज लल्लन अपने दुश्मन के खत्म होने के बाद जश्न मना रहा है. गांव में मिठाई बांटी जा रही है. बता दें कि शुक्रवार को एसटीएफ की टीम विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ला रही थी. इस दौरान कानपुर के पनकी के पास गाड़ी का हादसा हो गया और विकास दुबे पुलिस का पिस्टल लेकर भागने लगा. पुलिस ने सरेंडर करने के लिए बोला, लेकिन विकास दुबे नहीं माना तो एसटीएफ ने मार गिराया. विकास ने कुुछ दिन पहले ही रेड करने गई पुलिस की टीम पर हमला कर दिया था. जिसमें डीएसपी समेत 8 जवान मारे गए थे. विकास पर करीब 60 से अधिक मामले दर्ज थे.