ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / विद्या विहार रेसीडेंसी में रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कलाकारों की प्रस्तुति ने...

विद्या विहार रेसीडेंसी में रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

03-Apr-2023 09:42 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया में संस्कार भारती ने "नवकंज "कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्या विहार रेसीडेंसी के प्रांगण में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता, डॉक्टर विधान चंद्र राय ,लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ग्रेटर की अध्यक्ष किरण प्रभा राय,पिंकी गुप्ता ग्रीन पूर्णिया की फाउंडर मेंबर के हाथों कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।  सुप्रिया मिश्रा ने अपनी गायन शैली से इसकी शुरुआत की।


 वही  तबले पर संगत कलाकार मुकेश झा थे। अगली कड़ी शास्त्रीय गायन में अमर नाथ झा ने अपने साथी कलाकारों के साथ कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। तबले पर मुकेश झा ,हारमोनियम पर विजय सागर ,सुप्रिया आदि कलाकारों ने उनका साथ दिया। उसके बाद ओड़िशी शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति शिवानी कमलेश झा ने की।,देवी स्तुति भावभंगिमा से माहोल भक्तिमय हो गया। वही राज सोनी ने रोमियो के साथ हंसी, ठहाको से दर्शकों को गुदगुदाया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में बिहार लोक सांस्कृतिक मंच के द्वारा बधैया लोक गीत सिया के जन्म का वर्णन किया । संगत कलाकार के रूप में अखिलेश कुमार सिंह ने सहयोग किया।


 नई पीढ़ी के कलाकार आयुष्मान पोद्दार ने हिप हॉप डांस किया था। बंगला लोक गीत पर नई पश्चिमी नृत्य का समायोजन कर के एक डांस फ्यूजन की अनोखी प्रस्तुति दी। जो युवाओं को काफी आकर्षित किया।कनीनिका सर्वाधिकारी ने रबिंद्र नृत्य की प्रस्तुति कीऔर अंत में अमित कुंवर के द्वारा बिहार का लोक गीत नृत्य गोदना जो कैसे कृष्ण महिला के वेश में गोदन परनी बन के राधा से मिलने जाते है उसका वर्णन अपने भाव नृत्य के द्वारा प्रस्तुति दी। डेयर‌2 डांस एकेडमी और राजीव राज ने मिलकर कार्यक्रम को एक अनोखा रुप दिया।


बिहार में पहली बार झिझिया लोक नृत्य के साथ राजीव राज का जुगलबंदी में नृत्य और चित्रकला अनोखा प्रदर्शन जो कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र बना रहा।अंत में वीवीआरस के पदाधिकारी सक्सेना ने कार्यक्रम के समापन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन रेडियो की जानी मानी उद्घोषिका सोनाली चक्रवर्ती और सुचित्रा कुमारी ने बहुत ही खूबसूरत अंदाज में कार्यक्रम का संयोजन और परिकल्पना अमित कुंवर ने की।

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image