पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत
04-Jul-2021 09:10 PM
PATNA : पटना में एक विधायक जी की दुकान का शटर तो गिरा था लेकिन अंदर से गाने की आवाज आ रही थी. इलाके में गश्त लगाने के लिए निकली पुलिस को बंद शटर के अंदर हरकत की भनक मिली तो उसने शटर उठवाया. अंदर जो नजारा था उसे देख कर पुलिस टीम चौंक गयी.
पटना के बोरिंग रोड की एक कॉलनी में एक विधायक का सैलून है. बगल में एक औऱ सैलून है. पटना जिला प्रशासन ने सैलून को सप्ताह में तीन दिन खोलने का निर्देश दे रखा है. बाकी दिन सैलून को बंद रखना है. लेकिन बंदी के दिन विधायक जी के सैलून के साथ साथ बगल वाले सैलून का शटर तो गिरा था औऱ अंदर से गाने की आवाज आ रही थी. पुलिस को अंदर हो रही हरकतों का अंदाजा हुआ तो उसने शटर उठवाया.
पुलिस ने जब सैलून का शटर उठावाया तो अंदर का नजारा कुछ औऱ था. ग्राहक बैठे थे और उनकी हेयर कटिंग से लेकर सेविंग का काम चल रहा था. कुछ ग्राहक तो बाल डाई करा कर बैठे थे. बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस ने सैलून को बंद कराया. थानेदार कैसर आलम ने बताया कि दोनों सैलून के संचालकों को कडी चेतावनी दी गयी है. दुबारा ऐसा हुआ तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जायेगा.
उधर बोरिंग रोड इलाके में भी एक ऑटोमोबाइल कंपनी का शो रूम भी जिला प्रशासन की मनाही के बावजूद खुला था. शो रूम खुलने के लिए भी सरकार ने दिन तय कर रखा है. लेकिन सरकार के आदेश का उल्लंघन कर शो रूम को खोला गया था. पुलिस ने शो रूम को बंद कराया औऱ संचालकों को क़ड़ी चेतावनी दी. अगली बार ऐसा पाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.