ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह “अंकल टाइप लड़के से शादी नहीं करूंगी,” जयमाला के स्टेज पर दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए... फिर क्या हुआ? Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान

विधानसभा चुनाव से पहले JDU ने बुलाई बड़ी बैठक, फोटो नहीं लगने से मंत्री हुए नाराज; कहा - मैं JDU में नहीं हूं

16-Sep-2024 11:04 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार चुनाव 2025 को लेकर आज पटना में जेडीयू की बैठक होगी। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में  आगामी चुनाव के लिए पार्टी की क्या रणनीति होगी, संगठन के साथियों के साथ उस पर मंथन होगा।  लेकिन, इस बैठक से ठीक पहले बड़ा वाकया हुआ है। जदयू के सबसे सीनियर लीडर ने कहा दिया है कि वो जदयू ने नहीं है।  जबकि वह बिहार सरकार में मंत्री है और जदयू के मेंबर है। 


दरअसल, जदयू ने आज पार्टी दफ्तर में बैठक बुलाई और इस बैठक को लेकर राजधानी में जो पोस्टर लगाए गए उसमें पार्टी के सबसे सीनियर लीडर की तस्वीर नहीं लगाई गई।  इसी बात को लेकर जदयू के सबसे पुराने को उम्रदराज नेता और बिहार सरकार के मंत्री नाराज हो गए।हालांकि, वह पार्टी दफ्तर में मीटिंग में शामिल होने पहुंचे जरूर। 


वहीं, जब पार्टी दफ्तर आए जदयू के सीनियर लीडर और सरकार में उर्जा मंत्री विजेंद्र यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "मैं जनता दल में नहीं हूं।"  मुझे तो समझ नहीं आ रहा है की मुझे क्यों बुलाया गया है, जब मैं पार्टी का मेंबर ही नहीं हूं तो क्या फायदा बुलाने का इसके बाद वह आगे बढ़ गए। लेकिन,इशारों ही इशारों में उन्होंने सभी बातों को कह डाला। 


इसके साथ ही पार्टी जिन सीटों पर चुनाव लड़ेगी उसके उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी चर्चा की जाएगी और फीडबैक लिया जाएगा। वहीं, इस बैठक से पहले रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जेडीयू प्रदेश कार्यालय गए थे। जहां उन्होंने पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा, मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह 'गांधी जी' और विधान पार्षद ललन सर्राफ सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। 


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने और संजय झा को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के बाद राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर संगठन में मूलचूल परिवर्तन किया गया है। उसके बाद बिहार प्रदेश की यह महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी नेताओं को टास्क दिया जाएगा। 


गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए को 40 में से 30 सीट पर जीत मिली है। जेडीयू और बीजेपी को 12-12 सीटों पर जीत हासिल हुई है। एनडीए के शानदार प्रदर्शन के लिए नीतीश कुमार को क्रेडिट मिल रहा है। केंद्र सरकार में भी इस बार जेडीयू शामिल है। केंद्र सरकार से बिहार को इस बार बजट में कई पैकेज मिला है।