Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले
23-Mar-2021 10:58 AM
PATNA : विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्षी सदस्यों ने सदन पोर्टिको में जबरदस्त हंगामा किया है. आरजेडी के साथ माले, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया है.
सरकार की तरफ से बजट सत्र में पेश किए गए विशेष पुलिस सशस्त्र विधेयक 2021 के विरोध में विपक्षी विधायकों ने प्रदर्शन किया है. विपक्ष का आरोप है कि सरकार इस कानून के जरिए बिहार में पुलिस राज लाना चाहती है. सरकार की तरफ से 3 दिन पहले सदन के पटल पर मंजूरी के लिए बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 से पेश किया गया था. इस विधेयक पर आज सदन में चर्चा होनी है. शुक्रवार को भी इस विधेयक के मसले पर विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ था.
इस विधेयक के कई बिंदुओं को लेकर विपक्ष की घोर आपत्ति है. विपक्ष का कहना है कि अगर पुलिस से बगैर वारंट के किसी को भी गिरफ्तार करने के लिए स्वतंत्र रहेगी तो फिर मानव अधिकारों का हनन होगा. बिहार सरकार ने इस विधेयक के जरिए बंगाल मिलिट्री पुलिस एक्ट को खत्म कर राज्य सरकार के लिए अपना सशस्त्र पुलिस बल गठन करने का प्रस्ताव रखा है.
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन में भी विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा. तकरीबन 7 मिनट तक सदन में विपक्ष के विधायक के नारेबाजी करते रहे. विधेयक के विरोध में विपक्ष की नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा बार-बार उन्हें शांत रहने को करते रहे, लेकिन आखिरकार जब शोरगुल नहीं थमा तो सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.