मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
25-Feb-2022 06:48 AM
PATNA : विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान एनडीए गठबंधन के दो बड़े दलों जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी को छोटे घटक दल परेशान कर सकते हैं। एनडीए गठबंधन में शामिल जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और मुकेश सहनी की वीआईपी के तेवर बजट सत्र के दौरान कैसे रहेंगे इसका संकेत मिलना शुरू हो गया है। दरअसल बीती रात पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के विधायकों की एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पार्टी के विधायक डॉ अनिल कुमार, ज्योति मांझी और प्रफुल्ल मांझी मौजूद रहे। इस दौरान सभी विधायकों ने बिहार में बढ़ी हुई अफसरशाही को लेकर नाराजगी जताई है। बैठक में मांझी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अधिकारियों की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सत्र के दौरान इस मसले को पार्टी उठाएगी।
विधायकों की बैठक के में अपना रुख स्पष्ट करते हुए जीतन राम मांझी ने संकेत दे दिया है कि बजट सत्र सरकार के लिए आसान नहीं रहने वाला। जरूरत पड़ेगी तो मान ही अफसरशाही के मसले पर विपक्ष के साथ खड़े रहेंगे। बजट सत्र के दौरान हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की रणनीति क्या होगी इसको लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो विधायकों ने अपने नेता को स्पष्ट बता दिया कि अफसरशाही हावी होने के कारण पदाधिकारी उनकी बात नहीं सुनते और विकास की योजनाएं उनके इलाकों में प्रभावित हो रही हैं।
उधर बजट सत्र को लेकर वीआईपी अध्यक्ष और मंत्री मुकेश सहनी ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सहनी फिलहाल यूपी चुनाव पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। उनके निशाने पर नीतीश कुमार से ज्यादा इस वक्त भारतीय जनता पार्टी नजर आती है। यूपी में अपना राजनीतिक दखल बढ़ाने के लिए बेचैन सहनी 5 मार्च तक बजट सत्र पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे इसमें भी संदेह है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होना है और 5 मार्च को चुनाव प्रचार थमने तक सहनी यूपी में ही व्यस्त रह सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो 10 मार्च को यूपी समेत अन्य विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में नई सियासी गर्मी देखने को मिल सकती है।