ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / विधानसभा में आज पेश होगा बिहार का बजट, जानें कहां-कहां रह सकता है...

विधानसभा में आज पेश होगा बिहार का बजट, जानें कहां-कहां रह सकता है फोकस...

22-Feb-2021 07:43 AM

PATNA :आज  बिहार विधानसभा में बिहार का बजट पेश किया जाएगा. वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद पहली बार आज बिहारका बजट पेश करेंगे.

 तार किशोर प्रसाद ने कहा है कि चुनाव के समय में NDA ने जनता से जो भी वादे किये थे, उन पर खरा उतरने वाला बजट होगा. कोरोना के कारण बिहार की अर्थव्यवस्था पीछे चली गई है. नीतीश सरकार इस बजट के जरिए उसे भी पटरी पर लाने का काम करेगी. तारकिशोर प्रसाद लगातार कई दिनों से बजट पेश करने की तैयारी कर रहे हैं. इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सबसे ज्यादा 13 बार बजट पेश किया है.

बजट में जहां कोरोना महामारी के प्रभावों से उबरने के उपायों संग स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस रहेगा, वहीं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मुख्य बिंदु होगा. बजट में सात निश्चय पार्ट-2 के जरिए आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को साकार करने और खासकर बिहार के गांवों की खुशहाली पर ध्यान दिए जाने की संभावना है. शिक्षा के सबसे बड़ा कंपोनेंट रहने की उम्मीद है, जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर सरकार का फोकस है. इसके अलावा बजट में ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है. बिहार के गांव चमकेंगे। ग्रामीण संपर्कता के साथ ही जल-जीवन-हरियाली के तहत हर खेत तक पानी पहुंचाने के सरकार के संकल्प की झलक बजट में दिखेगी.