मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
15-Jan-2023 08:49 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: आज कल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते है। एक युवक भी वायरल होना चाहता था उसका यह शौक उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आज वह अपने इस करतूत पर आंसू बहा रहा है।
दरअसल मामला पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र का है जहां सोशल मीडिया पर फायरिंग करने का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा था। आफताब आलम नामक एक युवक ने पिस्टल और बंदूक हाथ में लेकर अपना वीडियो बनाया था। फायरिंग करने का वीडियो बनाने के बाद उसने सोशल मीडिया पर उसे अपलोड कर दिया।
जिसके बाद फायरिंग करने का यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। जिस पर पुलिस की नजर गयी और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को धड़ दबोचा। युवक के पास से एक एयरगन, सात जिन्दा कारतूस, 14 खोखा और एक पेन ड्राइव बरामद किया गया।
लौरिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक तेलपुर देवराज का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार उसके पास कारतूस बनाने का मशीन है और यह हथियार की सप्लाई करता था। वीडियो वायरल होने के बाद वह खुलेआम घुम रहा था जिसे लौरिया थाना पुलिस गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।