Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
07-Jun-2023 04:35 PM
By DEEPAK RAJ
DESK: वाल्मिकि नगर टाइगर रिजर्व के रेंजर उमेश प्रसाद, वनपाल सुजीत पासवान और वनकर्मी ब्रजेश कुमार को नौरंगिया पुलिस ने नशे की हालत में पकड़ा है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी है यहां शराब पीना और बेचना दोनों मना है। ऐसे में ये तीनों लोग यूपी में शराब पार्टी करने गये थे। यूपी में तीनों ने जमकर शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद तीनों बिहार लौट रहे थे। ये तीनों काफी नशे में थे।
जिन्हें पुलिस ने बिहार में घुसते ही गिरफ्तार कर लिया। रेंजर की गिरफ्तारी का विरोध वन कर्मी करने लगे। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को रोका गया और वन कर्मियों ने जमकर हंगामा मचाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने रेंजर सहित तीन कर्मियों को थाने लेकर पहुंची। जिसके बाद तीनों को जेल भेजा गया।
नौरंगिया थानेदार ने बताया कि तीनों शराब के नशे में थे इसलिए तीनों को पकड़ा गया और जेल भेजा गया है. इन तीनों को पेट्रोलिंग गाड़ी पर सवार पुलिस वालों ने पकड़ा था। मदनपुर हनुमानगढ़ी मंदिर के पास से तीनों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान तीनों पुलिस से हाथापाई करने लगे और जंगल की ओर भागने लगे जिसे पुलिस कर्मियों ने खदेड़कर पकड़ा। रेंजर सहित वन विभाग के तीनों कर्मियों को जेल भेजा गया है।