BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
25-Dec-2021 04:03 PM
DESK: गंडक नदी के रास्ते सोनपुर में आज एक तेंदुआ पहुंचा। बाल्मिकिनगर से भटक कर पहुंचे तेंदुए ने वनरक्षी सहित 3 लोगों पर हमला बोल दिया जिससे सभी घायल हो गये हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद पटना से आई वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद तेंदुआ को पकड़ा।
बता दें कि बाल्मिकि नगर से गंडक नदी के रास्ते सोनपुर के तटवर्ती गांवों तक अक्सर बाघ,चीता,तेंदुआ समेत अन्य जानवरों का आगमन होता है। शुक्रवार की देर रात भी एक तेंदुआ सोनपुर के बैजलपुर पहुंच गया। इस दौरान तेंदुए ने वनरक्षी समेत 3 लोगों पर हमला कर दिया। जिससे सभी घायल हो गये। बैजलपुर केशो के रहने वाले अभिषेक और नया टोला निवासी विद्या दास घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पटना से पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आज तेंदुआ को पकड़ लिया।
बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई बार सोनपुर में तेंदुआ आतंक मचा चुका है। 2009 में पहली बार तेंदुआ आनंदपुर गांव में पहुंचा था। इस दौरान तेंदुआ ने 4 लोगों को घायल कर दिया था। जिसके बाद उग्र भीड़ ने तेंदुआ को लाठी-डंडे से हमला कर उसे मार डाला था। जिसके बाद 2015 में एक बार फिर बैजलपुर में तेंदुआ देखा गया था। जहां तेंदुए ने कई बकरियों को अपना शिकार बनाया था। उस वक्त वन विभाग ने उसे पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
जिसके कुछ दिन बाद तेंदुए ने फिर बैजलपुर में आतंक मचाया था। इसके बाद 2016 में सोनपुर के खुशहालपुर में फिर तेंदुए ने एक महिला को घायल कर दिया था। सारण के तत्कालीन डीएफओ ने महिला को बचाने की कोशिश की लेकिन तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गये थे। शुक्रवार की देर रात भी तेंदुआ पहुंच गया और वनरक्षी सहित तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। फिलहाल काफी मशक्कत के बाद पटना से आई वन विभाग की टीम ने तेदुए को पकड़ने में सफलता पाई। वही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।