Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब पटना एम्स में चमत्कार: 3 साल के बच्चे का लीवर कैंसर ऑपरेशन सफल, 7 घंटे की मशक्कत रंग लाई Bihar journalist pension : आपको भी उठाना है पत्रकार पेंशन योजना का लाभ, तो जानिए सरकार के नियम और शर्तें; विधानसभा में मंत्री ने सब क्लियर कर दिया Bihar Ethanol Factory : बिहार में इथेनॉल फैक्ट्रियों बंद हो गई है ....? विधानसभा में उठा मुद्दा तो जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब;सच जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में हंगामा, राजू तिवारी ने उठाई विपक्ष से माफी मांगने की मांग; दलित विरोधी होने का लगाया आरोप Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल
15-Aug-2021 06:33 PM
By Chandan Kumar
SIWAN : पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा मैं माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई है। दरअसल सोशल मीडिया पर शनिवार शाम से एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा गए हुए ओसामा नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद सियासी हलचल भी बड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल तस्वीर के बारे में बताया जा रहा है कि सिवान के पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा अपने दोस्तों के साथ कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। वायरल तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि ओसामा पालकी पर बैठे हुए हैं।
तस्वीर को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा ने शनिवार को अपने दोस्त छोटू गिरी, मारकंडे, कुमार बूटी के साथ कटरा में वैष्णो देवी के दर्शन किया। इसके बाद आज वहां से दिल्ली लौट आए। ओसामा के माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद तस्वीर वायरल होते ही, सिवान में सियासी बाजार गर्म हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, ओसामा अब पूरी तरह से अपने पिता की राहों पर चलते हुए विरासत संभालने को तैयार हो चुके हैं। जो माता वैष्णो देवी के दर्शन कर नए संदेश देने की कोशिश में है।
आपको बता दें कि शहाबुद्दीन के निधन के बाद उनकी पत्नी हिना शहाब की तबीयत कई बार खराब हो गयी थी। 10 दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद सिवान पहुंची हिना शहाब कुछ दिनों बाद बेटे ओसामा के साथ दिल्ली चली गई है। जहां दिल्ली प्रवास के दौरान ओसामा ने अपने दोस्तों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकल गए। जिसके बाद से उनका तस्वीर कल शाम से ही सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल है। शहाबुद्दीन का निधन इसी साल 1 मई को दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गया था।