बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
13-Jul-2022 09:34 PM
VAISHALI: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पोखर में नहाने के दौरान चार बच्चे डूब गये हैं। एक बच्चे की लाश बरामद कर ली गयी है जबकि तीन की तलाश जारी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना बिदुपुर थाना इलाके के मधुरापुर की है जहां नहाने के दौरान चार बच्चे पोखर में डूब गये। सभी बच्चे नावानगर राजकीय मध्य विद्यालय में पढ़ते थे। स्कूल में हाजिरी बनाने के बाद भागकर पोखर में नहाने पहुंचे थे। तभी एक-एक कर चारों बच्चे पोखर में डूब गये। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
यह खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बच्चों को खोजने में लग गये। लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने जब तलाशी ली तब पोखर से एक बच्चे का शव मिला जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
अभी तक तीन अन्य बच्चों का पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ की टीम पोखर में डूबे तीनों बच्चो की तलाश में जुटी है। पोखर में डूबे बच्चों में से इंद्रजीत राय के पुत्र प्रियांशु उर्फ आदित्य कुमार के शव को पानी से निकाला गया है। जबकि गणेश सिंह के पुत्र शुभम कुमार व दो अन्य बच्चों का पता अभी नहीं चल सका है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है.