मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट
06-Dec-2023 10:13 PM
By First Bihar
VAISHALI/ BHAGALPUR: वैशाली के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के मनुआ गांव से संदिग्ध हालत में एक अधेड़ की लाश बंद कमरे से बरामद किया गया है। वही भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती में एक विवाहिता ने गले में दुपट्टा के सहारे फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
वैशाली में सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मृतक तीन भाई में सबसे बड़ा था। जो गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। जिसका शव बंद कमरे से मिला है।
मृतक मनुआ गांव निवासी स्व राम कलास सिंह के 55 वर्षीय पुत्र राज कुमार सिंह बताए गए है। जो की घर से दो सौ मीटर दूर अपने बथान में फांसी पर लटका हुआ था। दरवाजा अन्दर से बंद था तभी परिवार के लोग गए तो बन्द पाकर दरवाजा तोड़ा तो फांसी की फंदे से लटका हुआ शव मिला। मौत की ख़बर गांव में आग की तरह फ़ैल गई। मृतक का दो पूत्र और दो लड़की है। दोनों लड़की की शादी कर चुके हैं। मृतक हिमाचल प्रदेश के किसी कम्पनी गार्ड की नौकरी छोड़ कर घर पर ही रह रहे थे और खेती करते थे।
इस संबंध में वार्ड सदस्य पति अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार सिंह अपने बथान के कमरे में रह रहे थे। जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को शंका हुआ तो बाहर से आवाज दिया लेकिन किसी प्रकार की गतिविधि नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना किया गया उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
वही भागलपुर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती में एक विवाहिता ने गले में दुपट्टा के सहारे फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह महिला ने अपने घर के कमरे में फंदे से झूल कर आत्महत्या कर लिया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात कही जा रही है।
जबकि पति किसी तरह का विवाद होने की बात से इनकार कर रहे हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची विश्वविद्यालय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर एफएसएल और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शव को फंदे से तीन घंटे बाद परिजन के सामने उतारा गया।
पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है मृतक महिला की पहचान विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नंदन कुमार मंडल के धर्मपत्नी जूली देवी (25) के रूप में की गई है।। मृतिका को दो पुत्र है आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वैशाली से विक्रमजीत और भागलपुर से अजित की रिपोर्ट