BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान
17-Aug-2021 01:48 PM
PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार को बाढ़ का जायजा लेने निकले. पटना से निकलने के बाद तेजस्वी यादव कुछ ही देर में वैशाली पहुंचे और उन्होंने स्थानीय विधायक के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला. नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हाल देखने पहुंचे तेजस्वी खुद रिपोर्टर बन गए और लाइव रिपोर्टिंग कर लोगों को वहां का हाल दिखाने लगे. यहां देखिये वीडियो -
दरअसल तेजस्वी आज राघोपुर के तेरसिया पहुंचे थे. जहां पिछले दिनों नाव हादसा हुआ था. इस हादस में दो बच्चों की मौत हो गई थी. इसी इलाके का दौरा करने तेजस्वी आज तेरसिया पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता भी थे. बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण करने के दौरान तेजस्वी ने खुद लाइव रिपोर्टिंग भी शुरू कर दी. दरअसल तेजस्वी अपने फेसबुक से लाइव कर रहे थे और इस दौरान वह यह बताने लगे कि आखिरकार बाढ़ के क्या हालात हैं.
तेजस्वी ने बाकायदा अपने कैमरामैन से बोलकर चारों तरफ के नज़ारे को दिखाया और बताया कि ग्राउंड पर क्या हाल है. उन्होंने कैमरों की नजर से दिखाया कि आखिरकार कैसे पूरा इलाका जलमग्न हो गया है. उन्होंने ये भी कहा कि तेरसिया में जिन दो बच्चों की मौत हुई है. पार्टी की ओर से उनके परिजनों को 25-25 हजार की राशि दी जाएगी.