हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
28-Jul-2021 06:17 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहां महुआ प्रखंड के डगरू पंचायत में वाया नदी पर बना तटबंध अचानक टूट गया। तटबंध के टूट जाने से वाया नदी का पानी कई गांव में घुस गया। जिससे बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

अचानक तटबंध के टूटने से लोगों के बीच कोहराम मचा हुआ है। गांव में चारों ओर पानी फैलने से इलाके के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक तटबंध टूट जाने से खेतों में लगी सारी फसले बर्बाद हो गयी है। बहुत मेहनत से उन्होंने इन फसलों को लगाया था जो पलक झपकते पानी की तेज बहाव में बह गया।

ऐसे में उनके समक्ष बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है। लोगों का कहना है कि अब तक कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने तक नहीं पहुंचा है। वाया नदी का पानी एक के बाद दूसरे गांव में तेजी से फैल रहा है जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।
