हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
19-Oct-2024 11:26 AM
By Vikramjeet
HAJIPUR: वैशाली के महुआ में शराबी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। छापेमारी के दौरान हुई भगदड़ में एक मजदूर की मौत हो गई, जिसके बाद भारी बवाल हुआ है। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मी को बंधक बना लिया और कॉलर पकड़कर उसे गांव की सड़कों पर घुमाया।
दरअसल, महुआ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में वार्ड 6 में पुलिस शराब पिए हुए व्यक्ति को पकड़ने गई थी। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई और इस भगदड़ में एक मजदूर मौत हो गई। जिसके बाद लोगों का गुस्सा इतना भड़का कि पुलिस वाले को बंधक बना लिया और पुलिस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
मजदूर व्यक्ति की मौत के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना मिलते ही भारी संख्या में आसपास के कई थाने की पुलिस पहुंची। गुस्साए लोगों की पुलिस अधिकारी को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और भारी हंगामा मचाया।
मौके पर पहुंचे महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटी है। स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। मृतक कटहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहटिया बुजुर्ग गांव के स्वमहावीर पासवान के 50 वर्षीय बेटे राजेन्द्र पासवान बताए जा रहे हैं।


