ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / वैक्सीन को लेकर BJP का हमला, अफवाहों से बचें तेजस्वी, टीका लगवाने से...

वैक्सीन को लेकर BJP का हमला, अफवाहों से बचें तेजस्वी, टीका लगवाने से यौन क्षमता पर नहीं पड़ता असर'- राम सागर सिंह

29-Jun-2021 12:50 PM

PATNA: पहले कोरोना और अब कोरोना वैक्सीन को लेकर राजनीति तेज हो गयी है। इसे लेकर इन दिनों बयानबाजी भी खूब हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीतों दिनों अपने बयान में कहा था कि जब तक 70 प्रतिशत आबादी का वैक्सीनेशन नहीं हो जाता। तब तक वे टीका नहीं लगवाएंगे। तेजस्वी के इस बयान के बाद सत्ताधारी दल के नेता हमलावर हैं। अब तक कोरोना का टीका नहीं लगवाने को लेकर उन्हें घेर रहे हैं। BJP के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राम सागर सिंह ने कहा कि "अफवाहों के कारण वैक्सीन लेने से घबरा रहे हैं तेजस्वी "


BJP प्रवक्ता डॉ. राम सागर सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को शायद इस बात की आशंका है कि वैक्सीन लेने के बाद यौन क्षमता पर असर पड़ता है। उन्हें देश-विदेश के वैज्ञानिकों पर भरोसा करना चाहिए। शोध में साबित हो चुका है कि वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। "नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी, कहीं आप भी अफवाहों का शिकार होकर तो टीका नहीं लगवा रहे हैं। आप भारत ही नहीं विश्व के वैज्ञानिकों पर विश्वास कीजिए। टीका लगाने से यौन क्षमता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से उन्होंने यह अपील की है कि उन्हें पहले खुद वैक्सीन लेनी चाहिए और कार्यकर्ताओं को भी इसके लिए प्रेरित करनी चाहिए। क्यों की वैक्सीनेशन के जरिए ही हम कोरोना महामारी पर जीत हासिल कर सकते हैं।


 


बीते दिनों राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने अब तक वैक्सीन नहीं लेने पर तेजस्वी पर हमला बोला था। सुशील मोदी ने कहा था कि... " कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब लोग तेजी से संक्रमित हो रहे थे और सरकार युद्धस्तर पर जांच, टीकाकरण और लॉकडाउन का पालन करा कर जीवन बचाने में लगी थी, तब आरजेडी के राजकुमार बिहार से बाहर रह कर सोशल मीडिया पर केवल अनर्गल आरोप लगा रहे थे या अपने सरकारी आवास में अस्पताल खोलने का नाटक कर रहे थे. वे जब स्वयं वैक्सीन लेने को अब भी तैयार नहीं हैं, तब टीकाकरण पर उन्हें कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं. लालू परिवार गरीबों को टीका लेने से रोकने के दुष्प्रचार की बड़ी साजिश का हिस्सा है."