पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
18-Jan-2022 09:21 AM
PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से तरजीह नहीं मिलने के बाद से जनता दल यूनाइटेड ने अब अपने बूते उतरने की तैयारी में है। यूपी चुनाव को लेकर आज जेडीयू के नेताओं की लखनऊ में महत्वपूर्ण बैठक को होने वाली है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के अंदर चुनावी रणनीति को लेकर न केवल चर्चा होगी बल्कि कुल सीटों पर भी पर मुहर लगेगी जहां जेडीयू अपने उम्मीदवार उतारने वाली है।
उत्तर प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल ने बैठक बुलाई है। यूपी के प्रभारी और पार्टी के प्रधान महासचिव केसी त्यागी के मुताबिक बैठक में यह तय हो जाएगा कि पार्टी अकेले कितने सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। लखनऊ की बैठक को कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश से जेडीयू की तरफ से उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल का केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी। और केंद्रीय चुनाव समिति इस लिस्ट पर अंतिम मुहर लगाएगी। इस बैठक में उन लोगों को भी बुलाया गया है, जिन्होंने जेडीयू से चुनाव लड़ने में दिलचस्पी दिखाई है।
आपको बता दें कि यूपी चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड के नेता एकतरफा एलान करते रहे कि वह हर बीजेपी के साथ ही गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। हालांकि बीजेपी ने अंतिम दौर तक इस बाबत कोई बयान नहीं दिया और आखिरकार अपने उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी। अब पार्टी के प्रधान महासचिव केसी त्यागी कह रहे हैं कि हमने बीजेपी से कम से कम 20 सीटों की हिस्सेदारी मांगी थी बीजेपी इतनी सीटें देने को तैयार नहीं हुई और इसी वजह से हम एनडीए से अलग उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने जा रहे हैं।